डीजी पीएसी ने जवानों को अनुशासन-जनसेवा का दिया संदेश
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने शनिवार को 26वीं वाहिनी पीएसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक, प्रशिक्षण एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा अधिकारियों और जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। सुबह करीब 10:30 बजे वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीजी पीएसी ने नवनिर्मित बैडमिंटन हाल, सीपीसी कैंटीन और गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने इन सुविधाओं का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आलोक सिंह ने पीएमएस स्कूल का भ्रमण किया और वहां की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.