गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (एसपीईएल) प्रोग्राम की समीक्षा की गई। डीजी एलवी एंटनी देव कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली, भर्ती प्रक्रिया, कार्य के दबाव और चुनौतियों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डीजी ने जवाब दिया। डीजी ने कहा कि संवाद का उद्देश्य युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना और उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। 30 दिवसीय प्रोग्राम में जिले के पांच महाविद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रोग्राम के तहत 20 दिन थानों पर प्रशिक्षण, 6 दिन विभिन्न पुलिस शाखाओं का भ्रमण और 4 दिन रिपोर्ट लेखन शामिल था। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ...