लखीमपुरखीरी, जून 21 -- स्वास्थ्य विभाग की डीजी प्रशिक्षण डॉ. रंजना ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड, नवजात शिशु वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी, इमरजेंसी, ओपीडी पंजीकरण काउंटर और चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के आवासों का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों, दवाओं के भंडारण व रखरखाव व्यवस्था की भी समीक्षा की। स्टाफ की कमी को देखते हुए एमडी मेडिसिन सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों, एक फार्मासिस्ट और एक स्वीपर की शीघ्र नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने छोटी काशी स्थित पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरन सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. देवराज वर्मा, बीसीपीएम योगेश कुमार पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयुष्मान...