फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान हत्याकांड के दो दिन बाद जेल महानिदेशक आलोक मित्तल नीमका जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हत्याकांड के बारे में जानकारी जुटाने से लेकर जेल के बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बुधवार सुबह वह करीब 11:00 बजे नीमका जेल पहुंच गए थे। यहां उन्होंने बंदियों की संख्या और कुख्यात बंदियों का ब्योरा जुटाया। इस दौरान उनसे संबंधित रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा ड्यूटी रजिस्टर आदि की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार जेल महानिदेशक ने सबसे पहले उस बैरक का निरीक्षण किया, जहां पर संदिग्ध आतंकी की हत्या की गई थी। इसके बाद उन्होंने जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस घटना का पूरा ब्योरा लेने के बाद , ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.