डीजी की कमेटी लेगी इलाज में लापरवाही पर फैसला
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- इलाज में लापरवाही के मामलों में कार्रवाई को लेकर अब अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे। शासन द्वारा ऐसे मामलों में जांच, सुनवाई और कार्यवाही को लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। शासन के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस एसओपी में चिकित्सकीय लापरवाही के मामलों में डीएम के निर्देश पर तीन दिन के भीतर सीएमओ को जांच कमेटी बनानी होगी।
जांच और रिपोर्ट के लिए तय समयसीमा यह कमेटी 48 घंटे के अंदर आरोपी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान से मरीज के पूरे इलाज से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी। पुलिस जांच या अदालत से जुड़ा मामला होने पर कमेटी को 14 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। वहीं सामान्य प्रकरणों में यह मियाद 30 दिन की तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.