डीजीसी को उत्कृष्ट काम करने पर किया सम्मानित
इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- इटावा, संवाददाता। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीसी शिव कुमार शुक्ला को प्रमाणपत्रदेकर सम्मानित किया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि उन्होने सितम्बर 2026 को आयोजित लोक अदालत में कंपनी के लंबित मामलों को सफलता पूर्वक मध्यस्थता कर समझौते करवाए। उनके उत्कृष्ट प्रयासों व समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों ने डीजीसी के कार्यालय जाकर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने पर अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.