नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी भारतीय एयरलाइंस और विमानन से जुड़े संस्थानों के लिए जरूरी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। डीजीसीए के अनुसार, सैन्य हमलों के बाद मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में सैन्य कार्रवाई या जवाबी हमलों के कारण नागरिक उड़ानों के सामने कई खतरे हो सकते हैं। इसे देखते हुए सभी विमानन कंपनियों को एडवाइजरी के पालन को कहा गया है। डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुरक्षा सलाह तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। फिलहाल दो मार्च 2026 तक यह एडवाइजरी जारी रहेगी। स्थिति के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। ये निर्देश दिए -जोखिम वाले हवाई क्षेत्रों से उड़ान भरने से बचें -संबंधित देशों द्वारा जारी नोटम (अलर्ट) पर नजर रखें -हवाई क्षेत्रों को लेकर जारी अपडेटों पर लगातार नज...