रांची, अगस्त 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा ने झारखंड का पहला और एकमात्र डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (आरपीटीओ) के रूप में स्वीकृति मिलने के बाद यह पहल की गई है। डीजीसीए के मानकों पर आधारित इस पाठ्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बीआईटी मेसरा के आधिकारिक आरपीटीओ पंजीकरण फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संस्थान ने ड्रोन तकनीक से जुड़े कई अल्पकालिक कोर्स भी शुरू किए हैं। इनमें ड्रोन फॉरेंसिक्स, प्रोग्रामिंग एंड कोडिंग, जीआईएस एंड डेटा फ्यूजन, रिपेयर एंड मेंटेनेंस, मैपिंग एंड सर्वेइंग और ड्रोन बिल्डिंग जैसे व्यावहारिक विषय...