डीजीपी से मिला राजद का प्रतिनिधिमंडल
पटना, अप्रैल 16 -- प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल नेतृत्व में प्रतिनिमंडल गुरुवार को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मिला। राजद नेताओं ने मुजफ्फरपुर के गायघाट के चोरनियां गांव में जगतवीर राय के मौत मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में उदय नारायण चैधरी, बीनू यादव, डॉ. तनवीर हसन, रणविजय साहू, निरंजन राय, रमेश गुप्ता, और मो. एजाज अहमद शामिल थे। पुलिस महानिदेशक ने स्वीकार किया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.