डीजीपी से की ट्रेन में गहने चोरी की शिकायत, दर्ज हुई एफआईआर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुम्बई से मुजफ्फरपुर आने के दौरान ट्रेन में 19.47 लाख रुपये गहने चोरी की शिकायत चंदवारा इलाके की फरीदा नासिर खान और उसके पति दिलशाद अहमद ने पटना में डीजीपी से मिलकर की है। डीजीपी से शिकायत के बाद मामले की एफआईआर नगर थाने में दर्ज की गई। पुलिस से महिला ने ट्रेन और जंक्शन का सीसीटीवी कैमरा खंगालने का आग्रह किया है। उसने बताया है कि घटना 25 से 27 जून के बीच ट्रेन में हुई। वह 25 जून 2026 को लोक मान्य तिलक से रक्सौल जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुईं। 27 को मुजफ्फरपुर में उतरी। घर पहुंचने पर देखा तो बैग में गहने नहीं थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.