लातेहार, मई 23 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के लातेहार आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान परिसदन में लातेहार पुलिस की ओर से डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव तथा जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठित अपराध, नक्सल गतिविधियां, महिला सुरक्षा, नशाखोरी, विधि-व्यवस्था, मिसिंग पर्सन मामलों एवं अफीम खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पत्रकारों के साथ बातची...