डीजीपी ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से ली व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकरी
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को 77वें आर.आर (2023-24 बैच) के यूपी कैडर के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से भेंट की। डीजीपी ने 29 सप्ताह के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर आए अधिकारियों से उनके अनुभव जाने। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि यह प्रशिक्षण उनके सेवाकाल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। सेलेक्शन से पहले के अनुभव अलग होते हैं। व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पुलिस की चुनौतियों व कठिन परिस्थितियों में काम करने का वास्तविक ज्ञान होता है। उन्होंने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम व फोरेंसिक के क्षेत्र में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.