ललितपुर, मार्च 18 -- दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि और संपत्तियों की क्षति को लेकर पुलिस महानिदेशक भी संजीदा हैं। इसको रोकने के लिए उन्होंने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम गठित करने के साथ ही यातायात प्रभारी, सभी क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षक तक के कर्तव्य निर्धारित किए हैं। सड़क बनाने वाली विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए उन्होंने आला अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। जानकारों के मुताबिक पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर यदि पालन हो गया तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में एक पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...