डीजीपी ने टीम को एक लाख रुपये के पुरस्कार से किया पुरस्कृत
मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का खुलासा करने वाली मिर्जापुर पुलिस टीम को एक लाख रुपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लालगंज सीओ अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का 16 मार्च को पर्दाफाश किया था।गिरोह के कुल आठ सदस्य पकड़े गए। सभी बिहार के अलग-अलग स्थानों के निवासी थे। उनके पास से टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर कर रखे चोरी के 11,605 मोबाइल और आठ मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपए थी। पुलिस की जांच में पकड़े गए गिरोह के सदस्य मोबाइल चुराकर उन्हें बिहार सरगना को बेचते थे। सरगना मोबाइल का मदर बोर्ड और मेमोरी कार्ड निकाल कर जामताड़ा गिरोह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.