डीजीपी ने एनएसजी के आईजी से आंतरिक सुरक्षा पर किया विमर्श
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के आईजी (मुख्यालय) दीपक कुमार केडिया से मुलाकात के दौरान आंतरिक सुरक्षा समेत अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विमर्श किया। पुलिस मुख्यालय में हुई भेंट में दोनों अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय, प्रशिक्षण व सुरक्षा व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त किए जाने पर भी विमर्श हुआ। डीजीपी ने यूपी पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और बेहतर किए जाने के अलावा आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों के प्रभावी निराकरण पर भी चर्चा की। डीजीपी ने आईजी एनएसजी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह भी पढ़ें- बिहार में 5 आईपीएस और 8 डीएसपी का ट्रांसफर, नवगछिया के नए एसपी; पटना सिटी के SDPO को पूर्णिया भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.