डीजीपी नियुक्ति मामले में यूपीएससी से मांगा पक्ष
रांची, अगस्त 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी और एमिकल क्यूरी से डीजीपी नियुक्ति के मामले में पक्ष मांगा है। कोर्ट में अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार के मामले में कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए बताया कि झारखंड में डीजीपी के पद पर यूपीएससी पैनल से अलग नियमावली बनाकर सेवानिवृत्त हो चुके अफसर को डीजीपी बनाकर रखा गया है। जिसके बाद कोर्ट ने यूपीएससी से पक्ष मांगा। यह भी पढ़ें- डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.