डीजीपी कार्यालय देहरादून में 28 जुलाई को पंचायत करेगा भाकियू तोमर
रुडकी, जुलाई 23 -- रुड़की। संवाददाता। भाकियू तोमर की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में 28 जुलाई को डीजीपी कार्यालय देहरादून के बाहर 31 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत और प्रदर्शन का ऐलान किया गया। पंचायत में चौधरी संजीव तोमर ने दिल्ली में किसानों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा कर कहा कि महिलाओं, बच्चों और किसानों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- रुड़की में दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- शिक्षामंत्री का फूंका गया पुतला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.