डीजीपी अनुराग धनखड़ के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
बागपत, जुलाई 23 -- बड़ौत। त्रिपुरा के डीजीपी एवं बागपत जनपद के मूल निवासी अनुराग धनखड़ को मंगलवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। बड़ौत स्थित गांधी रोड आवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में जन-सैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। बावली चुंगी स्थित श्मशान घाट में राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि बेटे अभिषेक धनखड़ ने दी। अनुराग धनखड़ मूलरूप से बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव के निवासी थे और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। हाल में वे त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात थे। गत 20 जुलाई को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.