बागपत, जुलाई 26 -- त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं रविवार को उनके बड़ौत स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न हुई। तेरहवीं संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-पूजन में आहुति अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद जयंत चौधरी ने डीजीपी अनुराग धनकड़ के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अनुराग धनकड़ एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी थे। उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी खो दिया है। उनका जीवन और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी।तेरहवीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशा...