डीजीजीआई की जांच 15 घंटे चली, कारोबारी के गोदाम तक खंगाले अभिलेख
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- कायमगंज, संवाददाता। तंबाकू कारोबार से जुड़े दो कारोबारियों के यहां डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की कार्रवाई बुधवार देर रात करीब 15 घंटे तक चली। अधिकारियों ने आवासों के अलावा नगर से सटे उलियापुर स्थित गोदाम पर भी पहुंचकर अभिलेखों और स्टॉक का मिलान किया।
जांच प्रक्रिया बुधवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई के दौरान डीजीजीआई की टीम ने मोहल्ला पाठक निवासी तंबाकू कारोबारी अभिषेक अग्रवाल तथा मोहल्ला लोकमन निवासी कारोबारी रचित गुप्ता के यहां अभिलेखों की जांच की थी। देर शाम टीम अभिषेक अग्रवाल के उलियापुर स्थित गोदाम पहुंची थी, जहां मौजूद माल और अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने जीएसटी रिटर्न, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख, ईवे बिल, स्टॉक रजिस्टर, कर भुगतान से जुड़े दस्तावेज तथा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.