लखनऊ, अप्रैल 12 -- सर्जन वाइस एडमिरल महानिदेशक चिकित्सा सेवा (डीजीएसएस) कविता सहाय ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) और कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान डीजीएमएस (नौसेना) ने लखनऊ छावनी स्थित एएमसी युद्ध स्मारक 'श्रद्धांजलि' पर माल्यार्पण कर एएमसी के उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। डीजीएमएस के साथ लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह,भी उपस्थित थे। इस मौके पर आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों और रंगरूटों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.