मेरठ, मार्च 26 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अस्सा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बीते सप्ताह मारपीट के शिकार हुए डीजीएम को आरोपियों ने फिर से जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित डीजीएम ने थाना बहसूमा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। टिकौला शुगर मिल के डीजीएम अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को अस्सा गांव के क्रय केंद्र पर जांच के दौरान कुछ लोगों ने उन पर दबाव बनाया था। विरोध करने पर पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी जमानत पर छूटने के बाद दोबारा क्रय केंद्र और अन्य स्थानों पर आकर धमकी दे रहे हैं तथा समझौता न करन...