डीजीएमएस के 125वें स्थापना वर्ष पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में वृक्षारोपण अभियान
रामगढ़, जुलाई 9 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के 125वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान सर दोराबजी टाटा पार्क परिसर में आम, अमरूद और बेल सहित 120 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीजीएमएस के उप महानिदेशक श्याम सुंदर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ टाटा स्टील के जनरल मैनेजर (कोल) संजय राजोरिया तथा जनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो (डेजिग्नेट) मुकेश रंजन मौजूद थे। डीजीएमएस के निदेशक (माइनिंग) अजीत कुमार, निदेशक (मैकेनिकल) नरेश गोविंद फुले, उप निदेशक (माइनिंग) परवेज आलम, उप निदेशक (इलेक्ट्रिकल) शेख मिन्हाजुद्दीन और उप निदेशक (मैकेनिकल) द्यामप्पा अडनूर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा थर्मल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.