नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Diesel Rate: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार ने स्थिति साफ की है। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने बताया कि दिल्ली में आम पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। पेट्रोल करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है, यानी आम लोगों पर सीधा बोझ नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक महीने में करीब 100% तक उछाल आया है। इसका असर सरकारी तेल कंपनियों पर साफ दिख रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन समेत PSU ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल पर करीब 24.40 रुपये और डीजल पर 104.99 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान (अंडर-रिकवरी) झेल रही हैं। अगर यह बोझ सीधे ग्राहकों पर डाला जाता, तो पेट्रोल करीब 119 रुपये...