डीजल समस्या को लेकर मिल्क फेडरेशन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
रांची, मई 22 -- मांडर। झारखंड मिल्क फेडरेशन के किसान प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीजल की समस्या को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी संचालन के लिए डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि डीजल की कमी के कारण बीएमसी संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे दुग्ध संग्रहण कार्य में परेशानी उत्पन्न हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जल्द समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि वे भी मेधा डेयरी के विकास के पक्षधर हैं और इसके विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जमुई: गौशाला विकास पदाधिकारी पटना ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को लिखा पत्र प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.