बलिया, अप्रैल 19 -- पूर। पंदह ब्लॉक में पिछले दो दिनों से डीजल की किल्लत ने आमजन के साथ किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से गेहूं की मड़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं लगन के मौसम में शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। आलम यह है कि चार-पांच दिनों से किसान सेवा केंद्र डंकिनगंज, हनुमंत पेट्रोल पंप गौरामदनपुरा, किसान सेवा केंद्र रतसर सहित क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति बाधित है। वहीं कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में केवल वाहनों को डीजल दिया जा रहा है, जबकि किसानों को गैलन में डीजल देने से मना कर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की किल्लत से बिगड़ रहे हालात, भीड़ बेकाबू इसके कारण किसानों की गेहूं की मड़ाई का कार्य ठप पड़ गया है, जिससे फसल को नुकसान होने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.