लखनऊ, मार्च 11 -- नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुधवार को डीजल संकट के कारण बुरी तरह चरमरा गई। नगर निगम की कई कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को समय पर डीजल नहीं मिल पाया, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में कचरा उठान नहीं हो सका। परिणामस्वरूप जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, फैजुल्लागंज, सरोजिनी नगर, आशियाना, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज, चौक, चिनहट, देवा रोड और इंदिरा नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के बाद से ही कचरा उठान की स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन भी कई इलाकों में नियमित नहीं हो रहा है, जिससे लोग दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं। --------पहले पंप ने रोका तेल, फिर दूसरी जगह भेजी गईं गाड़ियांनगर निगम की सफाई गाड़ियों को पहले हुसैनगंज के पास रतन स्क्वायर स्थि...