डीजल संकट से किसान बेहाल : प्रदीप नाथ
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे धान की बेहन, साग-सब्जी सहित खरीफ फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप नाथ शुक्ला ने जारी बयान में कहा कि महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में किसान 120 से 150 रुपये प्रति लीटर तक डीजल खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दाम घटाने और किसानों को सब्सिडी देने की मांग की। यह भी पढ़ें- रांची आसपास क्षेत्र में तेल संकट, पेट्रोल और डीजल की राशनिंग से बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.