हजारीबाग, मार्च 17 -- केरेडारी(हजारीबाग)प्रतिनिधिप्रखंड क्षेत्र के पाण्डू पंचायत स्थित केरेडारी कोयला खनन परियोजना में रविवार देर रात डीजल की कमी को लेकर नकाश ट्रांसपोर्टिंग कंपनी और वाहन मालिकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पहुंचे सीआईएसएफ जवानों ने एक हाईवा मालिक कार्तिक कुमार दास के साथ गली गलौज और मारपीट कर दी। जिससे मामला और भड़क गया। ग्रामीणों व विस्थापित लोग और हाईवा मालिकों का आरोप है कि कोयला परिवहन में लगी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी मनमाने ढंग से काम कर रही है। भुगतान में भी देरी हो रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व वाहन मालिकों ने विरोध स्वरूप कोयला परिवहन कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे दलित समाज में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले क्षेत्...