लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- लखीमपुर। निघासन क्षेत्र में शनिवार को डीजल संकट और पंप संचालक की मनमानी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। डीजल न मिलने से नाराज किसानों ने निघासन-ढखेरवा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शनिवार तड़के से ही निघासन स्थित पेट्रोल पंप पर किसानों और स्थानीय लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं ।खेती-किसानी के सीजन के बीच डीजल की किल्लत की खबरों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब पंप संचालक ने डीजल बांटने से इनकार किया, तो वहां मौजूद लोगों के सब्र का बांध टूट गया। हंगामे की शुरुआत तब हुई जब पंप संचालक ने यह कहते हुए डीजल वितरण बंद कर दिया कि बिना पुलिस सुरक्षा के डीजल नहीं बांटा जाएगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर हंगामा, किसानों पर लाठी भांजने का आरोप संचालक का तर्क था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.