बदायूं, जुलाई 16 -- बदायूं। डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रंजौरा स्थित ईंट भट्ठे के पास हुआ। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अहरूईया निवासी रामनिवास (55) पुत्र रामप्रसाद अपने गांव के वीरपाल (35) पुत्र रोशनलाल के साथ बिनावर से डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्स...