उरई, फरवरी 6 -- उरई। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल भरवाते समय मोहल्ले के रहने वाले दबंग युवकों ने गाड़ी मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उरई शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी विनोद कुमार ने उरई कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह स्टेट बैंक के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में डीजल भरवा रहे थे। इसी दौरान शीतला मंदिर के पास रहने वाले युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना देख आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.