डीजल बचत को लेकर काफिलों पर लगाम की कवायद शुरू
हरदोई, मई 14 -- हरदोई, संवाददाता। देश में बढ़ते तनावपूर्ण हालात और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील के बाद हरदोई में भी प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर डीजल खपत कम करने की कवायद तेज हो गई है। नेताओं के लंबे काफिलों से लेकर सरकारी बैठकों तक में अब कटौती और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। हरदोई सदर विधायक एवं राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल और रजनी तिवारी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न चलें। उनके साथ काफिलों में शामिल होने से बचें। दोनों मंत्रियों ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या भी कम कर दी है। इसी तरह भाजपा सांसद जय प्रकाश और अशोक रावत ने भी ईंधन बचत को लेकर समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है। खुद के काफिले का आकार भी कम कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.