डीजल-पेट्रोल संकट से नहीं मिल रही निजात
संतकबीरनगर, मई 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल-पेट्रोल संकट से निजात नहीं मिल रही है। ड्राई चल रहे पंपों पर पहुंचे किसान व राहगीर दिन भर भटकते रहे। जहां तेल मिल रहा था वहां लोगों की लंबी भीड़ लग रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर तेल न मिल पाने का दबाव शहर के पंपों पर पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद रहती है कि शहर में किसी न किसी पंप पर तेल जरूर मिल जाएगा। शहर के गोला बाजार स्थित मुखलिसपुर रोड तिराहे पर स्थित पंप पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। पंप के कर्मचारियों ने बताया कि कायदे से भोजन करने का भी समय नहीं मिल पा रहा है। तेल न मिल पाने से काम भी प्रभावित हो रहे हैं। खलीलाबाद से बहराइच के लिए बन रही रेल लाइन के निर्माण की गति धीमी हो गई है। तेल मिलने के साथा कार्य में तेजी आती है फिर धीमा हो जाता है。 यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.