कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। माती मुख्यालय में अपना दल कमेरावादी के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद मंसूरी ने मंगलवार को माती कलेक्टे्रट में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कहाकि प्रदेश भर में खाद संकट चल रहा है। बाजार में कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाते हुए कृषि कार्य के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाये। किसानों को उर्वरक समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल में इथेनॉल की मिलावट पर रोक लगाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: उर्वरक संकट पर अपना दल ने किया प्रदर्...