डीजल-पेट्रोल के संकट से नहीं मिल रही निजात
संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल पेट्रोल की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। हालत यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्र से लोग तेल की तलाश में खलीलाबाद पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि शहर में कहीं न कहीं तेल जरूर मिल जाएगा। इसी चक्कर में शहर के मध्य मुखलिसपुर रोड तिराहे पर मोहनराम रामनिवास पेट्रोल पंप पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। वहीं शहर के अन्य पंप आए दिन ड्राई हो रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की मांग ज्यादा होने से आपूर्ति होने के 24 घंटे में ही ड्राई हो जा रहे है। आज भी आधा दर्जन से अधिक पंप ड्राई रहे। वहीं पहले तेल लेने के चक्कर में लोगों में मारपीट भी हो जा रही है। मेंहदावल क्षेत्र में दो दिन से मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को पहुंच कर संभालना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर नो पेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.