लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- अभी घरों में गैस सिलेंडर की मारामारी खत्म नहीं हुई थी कि डीजल-पेट्रोल को लेकर नया संकट शूरू हो गया है। कस्बाई और ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग रही है। तमाम जगहों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है तो कहीं इसके लिए कोटा बांध दिया गया है। इससे किसानों को भारी दिक्कत हो गई है। हिन्दुस्तान ने इसकी पड़ताल की। डिपो से नहीं मिल रहा ईंधन, पेट्रोल पंप पड़े सूनेकस्ता कस्बे की तीनों पेट्रोल पंपो सहित क्षेत्र की अन्य पंपों पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। बाइक पर खाली केन लिए मिले निमचेनी के किसान राकेश कुमार ने बताया कि बेहजम,अछनिया, पिपरझला की दोनों पंपों सहित कस्ता की तीनों पंपों पर डीजल नहीं मिला। वहीं डलुआपुर के छुन्नू ने बताया कि खेत में गन्ने की बोआई करनी थी। बीज खेत में पड़ा है, लेकिन डीजल न मिलने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.