श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती टीम। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनती जा रही है। नियमित सप्लाई न आने से जल्दी ही पंपों से तेल समाप्त हो जाता है और नो फ्यूल का बोर्ड लग जाता है। सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर में संचालित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को सुबह से लोगों की लंबी भीड़ लगी रही। बहराइच भिनगा फोरलने पर करीब 500 मीटर पर वाहन लाइन में लगे रहे। सहालग के कारण इस समय डीजल व पेट्रोल की खपत बढ़ गई है। किसानों को गेहूं की मड़ाई के साथ ही सहालग में वाहनों में तेल की खपत बढ़ने के साथ ही डीजल पेट्रोल की सप्लाई नियमित नहीं आ रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत? संजय सेतु पर डायवर्जन ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों के पंप सूखे इसके कारण समस्या बनी हुई है। इसी तरह से बेड़सरी पेट्रोल पम्प पर दोपहर के बाद तेल समाप्त हो गया। वहीं...