श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता टीम। डीजल-पेट्रोल को लेकर बीते दिनों बिगड़े हालात सामान्य हो गए थे। लेकिन एक बार फिर पम्पों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से कई पम्पों पर स्टाक खतम होने से लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिले में स्थित करीब 50 पेट्रोलपम्पों पर लोगों की बेतहासा भीड़ उमड़ रही है। कई पम्पों पर स्टाक खतम होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भिनगा स्थित मां यशोदा पेट्रोलपम्प व दहाना स्थित पेट्रोलपम्प पर डीजल पेट्रोल न होने से सन्नाटा पसरा रहा है। अनवाश्यक लोगों की भीड़ न बढ़े इसके लिए इन पम्पों पर बैरिकेडिंग लगी रही। भुजंगा पम्प पर गुरुवार देर शाम को डीजल पेट्रोल लेने के लिए लोगों की लम्बी कतार लगी रही। वहीं जहां स्टाक है वहां भीषण गर्मी के बावजूद लोग अपने वाहनों के...