महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में डीजल और पेट्रोल की समस्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी कई पेट्रोल पंप ड्राई रहे तो कुछ पर आते ही तेल समाप्त हो गया। कहीं डीजल समाप्त रहा तो कहीं पेट्रोल। इससे लोगों का काफी समय भाग दौड़ में बीत गया।जिला मुख्यालय के पास पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को तेल नहीं था। गुरुवार को तेल आया था, लेकिन कुछ घंटों में ही समाप्त हो गया। शुक्रवार को नो फ्यूल का बोर्ड लगा दिया गया। फिर भी लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की आस में लगे रहे। वहीं महुअवा स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को भरपूर रहा। यह भी पढ़ें- डीजल के संकट से निजी बसों पर भी असर, पहिए थमने का डर यहां डीजल और पेट्रोल के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से ही लोगों को तेल दिया जा रहा था। वहीं भिटौली में पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने से लोग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.