डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- संपूर्णनगर। वाहनों के साथ किसानों को खेत मे सिंचाई आदि हेके लिए डीजल,पेट्रोल की आवश्यकता है। वहीं पेमेंट भेजने के बाद कस्बे में संचालित पम्पो पर ईधन के वाहन न आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह कस्बे के इंडियन ऑयल पम्प पर ईंधन की गाड़ी आई तो पचासों उपभोक्ता बाइक, कार, ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। पम्प के मैनेजर कृष्ण शुक्ल ने बातया कि 6-6 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल आया और दोपहर से पहले लगभग पांच घंटे के अंदर बिक्री हो गई। अब न पेट्रोल है न डीजल। वही हिंदुस्तान पम्प के मैनेजर भारत पाठक ने बताया कि ईधन का वाहन दोपहर बाद आया है। इसके अलावा मुरारखेड़ा में भी पम्पों पर डीजल पेट्रोल लेने गए उपभोकता बैरंग लोट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.