पीलीभीत, मई 26 -- पूरनपुर। अभाकिम के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि अमेरिका और धनाढ्य नीतियां हावी हैं। यही वजह है कि जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सौंपे गए ज्ञापन में डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने सहित नौ सूत्रीय मांगे रखी गईं। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर किया प्रदर्शनमांगों का ज्ञापन सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा गया कि देश को डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद के संकट की ओर धकेल दिया गया है। अमेरिकी दवाब हावी है। बिजली के निजीकरण की कोशिशों के आरोप भी लगाए गए। न्यूनतम मजदूरी मांगने पर मजदूरों का दमन किया जा रहा है। बिचौलियों से गेहूं खरीद करने से किसानों को समर्थन मूल्य का ...