डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि से खाना-पीना और आना-जाना सब हुआ महंगा
अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर। मिडिल ईस्ट के हाल से घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था बदल गई है। सिलेंडर प्राप्त करने की अवधि बढ़ने पर भी गैस नहीं मिल रही है। सिलेंडर के लिए मारामारी की स्थिति बनी है। मिडिल ईस्ट के हाल का असर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता व उनकी कीमत पर पड़ा है। गैस की तो भारी किल्लत हो गई है। रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गैस की बुकिंग होने के बाद भी 30 से 35 दिन बीतने पर भी सिलेंडर न मिलने से लोग परेशान हैं। गैस ही नहीं डीजल और पेट्रोल की भी भरी किल्लत है। जिले के 144 में से 19 पंप ड्राई रहने से वाहन स्वामियों को परेशान होना पड़ा। पेट्रोल और डीजल का दाम पांच चरणों में बढ़ चुका है। डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ने व आसानी से पेट्रोलियम आयल न मिलने से वाहन चालक परेशान है। इससे ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों के सामने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.