डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन
बागपत, मई 16 -- बड़ौत नगर में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ाई जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। इस दौरान कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष गुड्डी देवी, प्रीति देवी, संतोष, कुंती देवी, सावित्री, नूर जहां, जरीना बेगम, जमीला और फरजाना सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में महंगाई चरम पर, आम जनता हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.