मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। जिले में रविवार शाम पांच बजे के करीब किसी ने पेट्रोल पंपों से डीजल और पेट्रोल के कृत्रिम अभाव की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही डीएम पवन कुमार गंगवार ने तत्काल पेट्रोल पंपों की चेकिंग करने का निर्देश दे दिया। एसडीएम सदर और जिलापूर्ति अधिकारी ने नगर क्षेत्र के दर्जन भर पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने में जुट गए। इस दौरान नगर के रामबाग स्थित एक पेट्रोल पम्प पर अलीनगर डिपो से रविवार के कारण आपूर्ति नहीं किए जाने से बंद मिला। वहीं, अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टाक मिला। नगर के रामबाग स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार शाम चार बजे के करीब स्टाक समाप्त होने के बाद पंप को बंद कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर किसी ने यह वायरल कर दिया कि ईरान और इजराइल-अमेरिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.