अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़। पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने व प्रधानमंत्री की डीजल पेट्रोल बचाने की अपील का असर दिखाई दे रहा है। जनपद में डीजल पेट्रोल की मांग में पांच से 10 फीसदी की कमी आई है। लोग निजी वाहनों का प्रयोग कम कर रहे हैं। कार पूलिंग कर दफ्तर आ जा रहे हैं। इसमें प्राइवेट व सरकारी दोनों शामिल हैं। पेट्रोल पंपों व पेट्रोलियम कंपनियों के बीच दैनिक कोटे को कम करने को लेकर द्धंद चल रहा है, लेकिन अभी उस पर फैसला नहीं हो रहा है। आपूर्ति एक दिन बाद मिल रही है, लेकिन उसका असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ रहा है। क्योंकि लोगों ने डीजल पेट्रोल की खपत को कम करना शुरू कर दिया है। जनपद में 9 से 10 लाख लीटर डीजल पेट्रोल की खपत होती थी, जिसमें पांच से दस फीसदी की गिरावट आई है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति में वि...