फरीदाबाद, जून 3 -- पलवल, सरसमल। जिले में डीजल और पेट्रोल की बिक्री तथा आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी गठित की जाएगी। बुधवार को उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में ईंधन की बिक्री, आपूर्ति और अवैध परिवहन को लेकर अधिकारियों व पेट्रोल पंप संचालकों को यह निर्देश दिए। बैठक में कालाबाजारी रोकने, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अवैध बिक्री और परिवहन पर रहेगी कड़ी नजरबैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में डीजल और पेट्रोल की अवैध बिक्री तथा एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध रूप से ईंधन ले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले की 91 औद्योगिक इकाईयों में इस्तेमाल डीजल की जांच होगी इसके लिए...