डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 17 -- किच्छा, संवाददाता। डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में डीडी चौक पहुंचे। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने से जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द कीमतें कम नहीं कीं तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- डीजल पेट्रोल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने गोपेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.