बांदा, मई 18 -- बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल-पेट्रोल और सीएनजी गैस की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि के विरोध में अशोक लाट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। कांग्रेस ने इस मूल्य वृद्धि को आम उपभोक्ताओं पर भारी बोझ बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इस मूल्य वृद्धि से खाने-पीने की वस्तुओं पर सीधा असर पड़ेगा और यात्रा महंगी हो जाएगी। आरोप लगाया कि यह आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। कांग्रेस का मानना है कि आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ना तय है। यह भी पढ़ें- गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों में बढोत्तरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...