संतकबीरनगर, अप्रैल 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल पेट्रोल का संकट फिर शुरू हो रहा है। सप्लाई चेन टूटने से आए दिन पंपों पर ड्राई होने की सूचना लटक रही है। कटाई मड़ाई के सीजन में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी समस्या बन रही है। लोगों को दूसरे पंपों की दौड़ लगानी पड़ रही है। पेट्रोलियम कंपनियों के नए नए नियमों से पंप मालिकों को समस्या हो रही है। खाड़ी युद्ध के दौरान उधार देना बंद कर दिया था। पहले उधार आता रहता था। पैसा जमा होता रहता था। अब पंप मालिक पैसा जमा करवा कर मंगा रहे हैं। बिक्री के बाद पैसा इकट्ठा होने पर फिर खरीदने के लिए जमा कर रहे हैं। वहीं अब कुछ कंपनियां कोटा निर्धारित कर रही हैं। इसके चलते भी सप्लाई चेन टूट रही है। शहर के तितौवा मोहल्ले में शुक्रवार को डीजल नहीं रहा। शनिवार से पेट्रोल भी खत्म है। शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.